
Russia Ukraine War: रंग ला रही UN की पहल? रूस ने दिया यूक्रेन के स्टील प्लांट से रेस्क्यू का वक्त
AajTak
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूएन चीफ का रूस की राजधानी मॉस्को जाकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलना कुछ हद तक सार्थक होता नजर आ रहा है. यूक्रेन के मरियुपोल के स्टील प्लांट में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू हो गया है.
रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है. अमेरिका और यूरोपीय देशों के प्रतिबंध के बाद भी रूस ने यूक्रेन पर हमले बंद नहीं किए हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र (united nations) की एक पहल काम करती नजर आ रही है. दरअसल, यूक्रेन के मरियुपोल शहर के आसपास स्टील प्लांट में हजारों लोग कई दिनों से फंसे हुए थे, जिसके बाद UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने पुतिन से मुलाकात के दौरान मरियुपोल में हमले रोकने और फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद करने की अपील की थी.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर अब UN चीफ की अपील का असर होता नजर आ रहा है. संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में मरियुपोल के प्लांट में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू हो चुका है. रविवार को 100 लोगों के पहले जत्थे को युद्धक्षेत्र से निकाला जा चुका है. यूक्रेन के राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों में महिलाओं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर अजोवस्तल (Azovstal) प्लांट में फंसे हुए थे.
क्रेडिट लेने की होड़ शुरू
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के बाद अब इसका क्रेडिट लेने की होड़ भी शुरू हो गई है. एक तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े अधिकारी लगातार अभियान की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं तो वहीं रूस की डिफेंस फोर्स ने इसका क्रेडिट रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देना शुरू कर दिया है. रविवार देर रात रूस की डिफेंस फोर्स ने पोस्टर जारी कर स्टीप प्लांट से नागरिकों को आजाद कराने के लिए पुतिन का शुक्रिया अदा किया.
यूक्रेन के सैनिक भी फंसे
बता दें कि अजोवस्तल स्टील प्लांट मरियुपोल में यूक्रेन का आखिरी किला है, जिस पर अब तक रूस की सेना कब्जा नहीं कर पाई है. यहां करीब 2 हजार यूक्रनी लड़ाकों के साथ 1 हजार आम नागरिक भी फंसे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक मरियुपोल के अलग-अलग इलाकों में करीब 1 लाख लोग फंसे हुए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











