
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में 10 बायोलॉजिकल प्लांट्स, रूस ने किया हमला तो क्या होंगे परिणाम?
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग अपने 11वें दिन में और भीषण हो गया है. पुतिन ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन ने रूसी सैनिकों का विरोध करना जारी रखा तो उसका वजूद खतरे में पड़ जाएगा. वहीं पुतिन ने अमेरिका और NATO को धमकी दी है कि अगर किसी ने यूक्रेन पर नो फ्लाई जोन लागू करने की हिमाकत की तो उसे युद्ध में शामिल माना जाएगा यानी इस युद्ध के विश्व युद्ध में बदलने का खतरा बढ़ जाएगा. रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग में ये समझना जरूरी है कि अगर रूस ने यूक्रेन के बायोलॉजिकल प्लांट्स पर हमला किया तो परिणाम क्या हो सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











