
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में शहर-शहर छिड़ी हुई है खूनी जंग, नक्शे से समझिए
AajTak
रूस-यूक्रेन की जंग के बीच बातचीत के आसार सामने आ रहे हैं. बेलारूस के बॉर्डर पर रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत की तैयारी पूरी है. लेकिन इस बीच रूस यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल से हमले कर रहा है. रूस की सड़कों पर टैंक दौड़ते नजर आ रहे हैं. यूक्रेन के शहर कीव, चेर्नोबिल, क्रीमिया, दोनेत्सक, सुमी, खारकीव, लुहांस्क, मारियूपोल में खूनी जंग जारी है. रूस की सेना ने कीव को चारों ओर से घेर लिया है. कीव के मेयर विताली क्लित्शको ने न्यूज एजेंसी को बताया कि कीव से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है, रूस ने चारों ओर से घेर कर रखा है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











