
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में कैसे 'सीक्रेट युद्ध' कर रहे पुतिन, लीक हुए वीडियो
AajTak
लगता है यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन के दिमाग़ में प्लान बदला है, लेकिन नया प्लान बेहद घातक नज़र आ रहा है, एक तरफ तो रूस दुनिया को ये दिखा रहा है कि उसकी सेना यूक्रेन में पीछे हट रही है, दूसरी तरफ उसने यूक्रेन में रूसी सेना की कमान अपने सबसे खूंखार और भरोसेमंद कमांडर को सौंपी है और ये कमांडर यूक्रेन को कब्रिस्तान बना रहा है. अब पुतिन यूक्रेन में कैसे सीक्रेट युद्ध कर रहे हैं उसका एक वीडियो भी लीक हुआ है. इस वीडियो में जो दिख रहा है, वो ना सिर्फ घातक है, बल्कि इसे पुतिन का विनाश वाला लाफ्टर शो कहा जाए तो गलत ना होगा. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












