
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में कहां-कहां हुए मिसाइल से हमले? ग्राफिक्स के जरिए समझें
AajTak
यूक्रेन की राजधानी कीव से लेकर दूसरे शहरों पर रूस का शिकंजा लगातार कस रहा है. ओडेसा में टैंक दिख रहे हैं. रूस ने कीव पर कब्जा करने की कोशिश तेज कर दी है. हमले के दूसरे दिन आज सुबह राजधानी शहर कीव भीषण जंग का गवाह बना. पहले दिन बर्बादी झेलने के बाद यूक्रेन ने एयर डिफेंस सिस्टम को आक्रामक तरीके से खोल दिया. एक इमारत पर रूसी मिसाइल का हमला हुआ था. पलभर में इमारत में आग गई और सायरन की डरावनी आवाज से कीव दहलने लगा. इस वीडियो में ग्राफिक्स के जरिए समझें यूक्रेन में कहां-कहां हुए मिसाइल से हमले.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











