
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में और बिगड़े हालात, रूस ने चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर किया कब्जा
AajTak
Russia-Ukraine War: प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी ने गुरुवार को व्लादिमीर पुतिन से बात की और रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को खत्म समाप्त करने को कहा. रूसी राष्ट्रपति के साथ एक फोन कॉल में, प्रधानमंत्री मोदी ने राजनयिक संवाद और बातचीत के रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से ठोस प्रयास करने की मांग की. पीएमओ ने कहा कि मोदी और पुतिन, दोनों इस बात पर सहमत हैं कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल मुद्दे पर लगातार संपर्क बनाए रखेंगे. इस बीच खबर आई है कि चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











