
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले पर भड़के जो बाइडेन, रूस पर लगा डाले ढेर सारे प्रतिबंध
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस की निंदा की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस के हमले के खिलाफ अब सख्त प्रतिबंध लगाया जा रहा है. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि पुतिन को हमले के नतीजे भुगतने होंगे. उन्होंने रूस के 4 बैंकों पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही है. बाइडेन ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे. इतना ही नहीं बाइडेन ने ये भी कहा कि वे नाटो देशों की इंचभर भी जमीन की रक्षा करेंगे. इस वीडियो में देखें और क्या बोले जो बाइडेन.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












