Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया फास्फोरस बम का इस्तेमाल? लगे गंभीर आरोप
AajTak
Russia-Ukraine War: क्या ये वाकई में सच है कि यूक्रेन में तकरीबन 2 महीने तक जंग के बाद रूस इस कदर बौखला गया है कि वो अब फॉस्फोरस बम जैसी खतरनाक चीज़ों का इस्तेमाल कर रहा है. ऐसी खबरें यूक्रेन के जेपोरिज्जिया में रूस के ताज़ा हमलों के बाद सामने आई है. खबर है कि जेपोरिज्जिया में रूस ने सफेद फॉस्फोरस बम से हमला किया है. दुनिया के सामने ये खबर ब्रिटेन के हवाले से आई है कि पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए रूस वॉर के सेकेंड फेज से पहले फॉस्फोरस बम से अटैक तेज़ कर सकता है और तो और मारियुपोल को जीतने के लिए व्हाइट फॉस्फोरस का इस्तेमाल कर सकता है, जो फटने के बाद 2700 डिग्री की ऐसी गर्मी पैदा करता है. ये तापमान इतनी गर्मी पैदा करता है कि इंसान को पलभर में भाप में तब्दील कर देता है. यूक्रेन की सेना के सूत्रों के मुताबिक रूस की सेना ने कीव में भी फॉस्फोरस बम से अटैक किया है. इसके अलावा जिन इलाकों में फॉस्फोरस अटैक की बात सामने आ रही है उनमें मारिन्का, क्रास्नोहोरिवका और नोवोमाइकोलावका शामिल हैं. देखें वीडियो.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










