
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का ताबड़तोड़ वार, मौसम की मार, देखें कैसे हैं हालात
AajTak
यूक्रेन में हालात बहुत ही खराब हैं. रूस के हमले हर बीतते दिन के साथ तेज होते जा रहे हैं. रूसी सेना ने कीव को घेर रखा है और उसके आस पास के इलाकों पर कब्ज़ा कर रही है. इसी कड़ी में कीव के पास ही स्थित शहर इरपिन को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है. ऐसे ही सूमी शहर को भी रूसी हमलों ने मलबे में तब्दील कर दिया है. उधर कीव में सेना के साथ स्थानीय नागरिक भी अपने देश की सुरक्षा के लिए उतर आये हैं. आम जनता कीव के रास्तों में अवरोध लगा रही है. यूक्रेन में मौसम की मार भी पड़ रही है. ठंड बढ़ रही है, अंदेशा है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान और नीचे जायेगा. इससे सबसे ज्यादा परेशानी होगी मिलिशिया को. देखें पूरी खबर.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












