
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर महीने भर से कर रहा हमले, आगे क्या है रूस का प्लान? देखें क्या बोले एक्सपर्ट
AajTak
यूक्रेन को देखकर कोई नहीं कह सकता कि एक महीने पहले तक ये एक खुशहाल और विकसित देश हुआ करता था. रूसी सेना ने यूक्रेन के तमाम शहरों को तहस-नहस कर दिया है. हर शहर तबाह और वीरान दिख रहा है. यूक्रेन में जंग के आज एक महीने पूरे हो चुके हैं. इस एक महीने में यूक्रेन बुरी तरह बर्बाद हो चुका है. लेकिन अब भी रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग थमती नहीं दिख रही है. रूस करीब 1 महीने से यूक्रेन पर हमलावर है लेकिन अभी भी रूस यूक्रेन की राजधानी पर कब्जा नहीं कर पाया है. इस बारे में आजतक से बात करते हुए विशेषज्ञों ने बताया अब आगे क्या कर सकता है रूस.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











