
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर नर्मी बरतने के मूड में नहीं पुतिन, यूएन चीफ रूस को जंग से कैसे रोकेंगे?
AajTak
रूस की धमकी के बाजवूद दुनिया के तमाम देश पैसों और हथियारों से यूक्रेन की मदद कर रहे हैं. ब्रिटेन यूक्रेन को स्टॉर्मर बख्तरबंद गाड़ियां दे रहा है. जर्मनी ने पहली बार भारी हथियार के तौर पर 88 लियोपार्ड वन ए 5 टैंक देने का भरोसा दिया है. अमेरिका ने 165 मिलियन डॉलर के सोवियत युग के हथियार और गोला-बारूद देने का फैसला किया है. वहीं, बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने अपनी एक महीने की सैलरी दी है. दूसरी तरफ यूक्रेनियों ने मिलिट्री बॉन्ड खरीद कर 192 मिलियन डॉलर जुटाए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











