
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले, अब क्या है पुतिन का प्लान?
AajTak
Ukraine-Russia War: रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले किये हैं, रूस ने यूक्रेन को चारों ओर से घेर लिया है, कहीं रूस ने बम बरसाए, कहीं मिसाइल दागे, तो कई जगह से ज़मीनी हमले भी किए. रूस के इस वार से यूक्रेन हिल चुका है, दहल चुका है और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने तो यहां तक कह दिया है कि रूसी हमले के बीच दुनिया ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है जबकि अमेरिका की तरफ से दावा किया गया है कि रूस यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को अगवा भी कर सकता है. हालांकि इस जंग में बातचीत से भी मसले हल करने की कोशिश हो रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











