
Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने मार गिराया रूसी हेलिकॉप्टर? सामने आया VIDEO
AajTak
Russia-Ukraine War: रूसी सेना लगातार कीव की तरफ बढ़ रही है. हजारों लोगों ने बंकरों में शेल्टर ले रखी है. यूक्रेन में हर तरफ कब्जे और अटैक जारी हैं. इस बीच कई ऐसी वीडियो भी सामने आ रही हैं जो डराती हैं. ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें यूक्रेन की सेना रूस के हेलीकाप्टर पर हमला बोलती नजर आ रही है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे यूक्रेन आर्मी रूस के इस हेलिकॉप्टर पर हमला करती है और कुछ ही क्षणों में ये हेलिकॉप्टर जमीन पर आ गिरता है. आप भी देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











