
Russia-Ukraine War: यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं, एक और छोटे से देश ने रूस की नाक में कर दिया दम
AajTak
रूस यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस बीच एक देश लिथुआनिया ने रूस को परेशान कर रखा है. ये देश यश में यूक्रेन की मदद कर रहा है.
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के लगभग दो महीने होने को हैं. दोनों देशों के बीच जंग का अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है. दूसरी ओर जंग है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है. रूस लगातार यूक्रेन पर हमला तेज करता जा रहा है तो वहीं यूक्रेन भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. इस बीच एक ऐसा देश भी है जो रूस को लगातार आंखे दिखा रहा है. ये देश रूस को लगातार चिढ़ा रहा है. इस देश का नाम लिथुआनिया है. यूं तो ये देश रूस की तुलना में कुछ भी नहीं है, बावजूद लिथुआनिया ने रूस के नाक में दम कर रखा है. लिथुआनिया बेलारूस का पड़ोसी देश है. ये देश इस युद्ध में लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है.
लिथुआनिया ने हाल ही में यूक्रेन को सैन्य सहायता भेजी है. इसने भारी मोर्टार के अलावा हथियारों में स्टिंगर मिसाइल सिस्टम, वायु रक्षा और टैंक रोधी हथियार, ग्रेनेड, मशीन गन, सबमशीन गन, संचार उपकरण यूक्रेन को दिए हैं. इन हथियारों से यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ाई में मदद मिल रही है. बावजूद इसके रूस लिथुआनिया के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा पा रहा है. इसकी खास वजह यह है कि अगर रूस लिथुआनिया के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई करता है तो नाटो के बाकी देश लिथुआनिया के साथ खड़े हो जाएंगे. क्योंकि लिथुआनिया नोटो देशों में शामिल है. नाटो में कुल 30 देश शामिल हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि अगर रूस नाटो के किसी भी देश के खिलाफ कोई कार्रवाई करता है तो रूस को इसके बदले भयंकर अंजाम भुगतने होंगे.
लिथुआनिया ने रूस पर लगाए कई तरह के प्रतिबंध लिथुआनिया ने रूसी गैस आयात समाप्त कर दिया है. लिथुआनिया ने रूस पर अपनी ऊर्जा निर्भरता समाप्त करने के लिए खुद को मॉस्को से गैस आयात से पूरी तरह से अलग कर लिया है. लिथुआनिया के राष्ट्रपति गितानस नौसेदा ने अन्य यूरोपीय देशों से भी ऐसा करने का आग्रह किया है. लिथुआनिया ने रूसी राजदूत को देश छोड़ने को भी कह दिया था. इसके अलावा लिथुआनिया की संसद ने "Z" प्रतीक जो कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के समर्थन के रूप में देखा जा रहा था इसके भी सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दिया है.
लिथुआनिया के राष्ट्रपति ने स्वीडन और फिनलैंड से नाटो में शामिल होने का आग्रह किया है. इन देशों की उपस्थिति बाल्टिक क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाएगी और संगठन को मजबूत करेगी. लिथुआनिया के राष्ट्रपति ने फिनलैंड, स्वीडन से बिना देर किए नाटो में शामिल होने का आग्रह किया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











