Russia-Ukraine War: यूक्रेन के 800 टैंकों को चुन-चुनकर तबाह कर देगी रूसी सेना?
AajTak
यूक्रेन और नाटो ये मान कर चल रहे थे कि लेपर्ड और चैलेंजर जैसे टैंक रूसी सेना को रौंद कर रख देंगे लेकिन रूस की टैंक आर्मी ने पिछले सात दिनों में यूक्रेन के दर्जनों टैंक तबाह कर दिए. रूसी सेना ने एलान किया है कि वो यूक्रेन के 800 टैंकों को चुन-चुन कर तबाह कर देगा. तो सवाल उठ रहे हैं कि बिना टैंकों के यूक्रेन रूस को जंग कैसे हरा पाएगा?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











