
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राजदूत ने PM Narendra Modi से की मदद की अपील, देखें वीडियो
AajTak
रूस के हमले के बाद यूक्रेन में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. यूक्रेन के अलग-अलग शहरों से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. यूक्रेन के कई शहरों पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया जा रहा है. इन बिगड़ते हालातों के बीच यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है. यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलखा ने कहा कि भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं. भारत यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकता है. हम पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











