
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के चर्नीहीव में घुसी बेलारूस की सेना, रूस को मिली बड़ी मदद
AajTak
Russia-Ukraine War: बेलारूस भी यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतरने का ऐलान कर चुका है. बेलारूस दरअसल कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (CSTO) संगठन का सदस्य है. रूस इस संगठन की अगुवाई करता है.
अब बेलारूस (Belarus) की फौज सीधे तौर पर रूस के साथ युद्ध में शामिल हो गई है. खबर है कि यूक्रेन (Ukraine) के उत्तर पूर्वी क्षेत्र चर्नीहीव में बेलारूसी सेना दाखिल हो गई है. बता दें कि बेलारूस, रूस का सहयोगी देश है. साथ ही बेलारूस यूक्रेन के साथ अपनी सीमा पर अधिक अतिरिक्त बलों को तैनात कर रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











