
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के इन मोर्चों को पूरी तरह चोक करना चाह रहा रूस, क्या है कारण
AajTak
Russia-Ukraine War: 19वें दिन रूस-यूक्रेन की लड़ाई अब कीव पर चढ़ाई के मोड़ पर आ गई है. कल रात रूसी फौज ने कीव के करीब बने एयरपोर्ट पर कब्जा जमा लिया है. इस तरह रूसी फौज कीव के और करीब आ गई है. रूसी सैनिकों ने कीव को हर तरफ से घेर लिया है. कीव में अब किसी भी वक्त कुछ भी हो सकता है. यूक्रेन के दूसरे शहरों पर भी रूस की बमबारी और तोपों से हमले तेज हो गए हैं. लेकिन इस सबके बीच यूक्रेन के पश्चिमी मोर्चे पर रूस की फौज ने न सिर्फ हमले तेज किए बल्कि मूलभूत जरूरतों की सप्लाई भी ठप कर रहा है. इसके पीछे क्या है रूस की रणनीति, जानने के लिए देखिए वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











