
Russia Ukraine war: यूक्रेन की मदद को आगे आया पोलैंड, रूस से जंग में MIG-29 देने को तैयार
AajTak
यूक्रेन की रूस के खिलाफ जंग में 20 देश हथियारों से मदद कर रहे हैं. इनमें से ज्यादातर नाटो यानी उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन और यूरोपीय यूनियन के सदस्य हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 14वां दिन है. बुधवार देर रात पोलैंड यूक्रेन की मदद को आगे आया है. उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका के जरिए पोलैंड यूक्रेन की मदद करेगा. वहीं, विमान देने की पोलैंड की पेशकश पर अमेरिका ने आश्चर्य जताया है.
यूक्रेन को सुरक्षा सहायता पर पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन एफ. किर्बी ने कहा कि हम अब पोलैंड सरकार के संपर्क में हैं. जैसा कि हमने कहा है कि पोलैंड के स्वामित्व वाले विमानों को यूक्रेन में स्थानांतरित करने का निर्णय पोलैंड सरकार का ही है. हम यूक्रेन को चल रही सुरक्षा सहायता के बारे में अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ परामर्श करना जारी रखेंगे, क्योंकि वास्तव में पोलैंड का प्रस्ताव इस मुद्दे की कुछ जटिलताओं को दर्शाता है. हम इस मुद्दे के बारे में पोलैंड और हमारे अन्य नाटो सहयोगियों के साथ परामर्श करना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि हम रूस को कठिन चुनौती देंगे लेकिन हमें विश्वास नहीं है कि पोलैंड का प्रस्ताव उचित है.
इससे पहले खबर आई थी कि पोलैंड अमेरिका को MIG-29 जेट का स्टॉक मुफ्त में सौंपेगा. इसके बाद विमानों को यूक्रेन भेजे जाने की उम्मीद है. पोलैंड का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार नाटो की खिंचाई कर रहे हैं. यूक्रेन में नाटो का 'नो फ्लाई जोन' न बनाए जाने पर खुलकर नाराजगी जता रहे हैं.
जेट को सौंपे जाने के फैसले के साथ ही पोलैंड सरकार ने अन्य नाटो देशों को अपने फैसले का उदाहरण देते हुए यूक्रेन की मदद के लिए आगे आने को कहा है.
रूस के राष्ट्रपति ने दी थी धमकी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने हाल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) देशों को खुली धमकी देते हुए कहा था कि अगर यूक्रेन को हथियार दिए तो फिर अच्छा नहीं होगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











