
Russia-Ukraine War: यूक्रेन की मदद करने वाले देशों पर रूस ने किया 'गैस' वाला पलटवार
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध शुरू होने के साथ ही पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर तमाम तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं लेकिन युद्ध के दो महीने बाद अब रूस ने यूरोपियन देशों पर अपने तरीक़े से एक्शन लेना शुरू कर दिया है. रूस ने गैस और तेल की सप्लाई के बदले भुगतान के लिए अपनी शर्तें रख दी हैं और जो देश रूसी करेंसी रूबल में पेमेंट नहीं कर रहे उनकी गैस सप्लाई बंद कर रहा है. इस कड़ी में पहला नाम पोलैंड का आया है जिसे अब रूस की गैस तेल कंपनी गैज़प्रॉम ने गैस देने से इनकार कर दिया है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











