
Russia-Ukraine War: 'यूक्रेन का बुरा वक्त बाकी', क्या है फ्रेंच राष्ट्रपति के बयान का मतलब
AajTak
यूक्रेन में रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ 90 मिनट की फोन कॉल के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का मानना है कि यूक्रेन का सबसे बुरा वक्त आने वाला है. फ्रेंच राष्ट्रपति के मुताबिक जो देश को संपूर्ण जब्त करने के इरादे से जाहिर होता है. फ्रांसीसी नेता के एक सहयोगी ने इस बात की जानकारी दी. फ्रांसीसी नेता के एक वरिष्ठ सहयोगी ने नाम न छापने की शर्त पर संवाददाताओं से कहा,'राष्ट्रपति को उम्मीद है कि सबसे बुरा आने वाला है, जैसा कि राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें बताया था.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











