Russia-Ukraine war: यूक्रेन का दावा- मार गिराए पुतिन के 800 सैनिक
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है. यूक्रेन का दावा है कि उनकी सेना ने दुश्मन देश रूस के करीब 800 सैनिक मार गिराए हैं.
Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है. यूक्रेन (Ukraine) का दावा है कि उनकी सेना ने दुश्मन देश रूस (Russia) के करीब 800 सैनिक मार गिराए हैं. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की डिप्टी मिनिस्टर हन्ना मलयार (Hanna Malyar) ने दावा किया है कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक यूक्रेन ने रूस के के 800 के आसपास सैनिक मार गिराए हैं. सात रूसी एयक्राफ्ट शूटडाउन किए गए हैं. रूस के 6 हेलिकॉप्टर और 30 टैंक तबाह हो गए हैं. यूक्रेन ने लड़ाई में इस्तेमाल किए जाने वाली 130 BBM मशीन भी नष्ट करने का दावा किया है. #stoprussia 🔊Заступник Міністра оборони України Ганна Маляр інформує: Орієнтовні втрати противника станом на 03:00 25.02.2022 Літаки 7 од. Гелікоптери 6 од. Танки - більше 30 од. ББМ - 130 од. Втрати особового складу противника орієнтовно (уточнюється) 800 осіб.
भारत 46वें अंटार्कटिक संसद की मेजबानी कर रहा है. 30 मई तक चलने वाली इस बैठक में बर्फीले महाद्वीप से जुड़े कई मुद्दों पर बात होगी. फिलहाल वैज्ञानिक परेशान हैं क्योंकि अंटार्कटिक महासागर के भीतर धाराएं कमजोर पड़ रही हैं. डर जताया जा रहा है कि साल 2050 तक ये बहाव इतना कम हो जाएगा कि सांस लेने के लिए ऑक्सीजन घटने लगेगी.
इजरायल ने रफा में हमास के ठिकानों पर रविवार को हवाई हमला किए हैं. इजरायली सेना के इस हमले में कम से कम 35 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और कई लोग घायल हो गए हैं. गाजा में हमास द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किदरा ने कहा, हमले में 34 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.