
Russia-Ukraine War: यूक्रेनी सरकार का दावा, खारकीव पर फिर यूक्रेन का कब्जा, रूसी सैनिकों को खदेड़ा
AajTak
रूस के हवाई हमलों से अब यूक्रेन धधकने लगा है. जंग का चौथा दिन यानी रविवार की सुबह यूक्रेन के लिए फिर एक मुसीबत लेकर आई. दरअसल रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर बहुत बड़ा हमला किया है. रूस ने दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में गैस पाइप लाइन उड़ा दी. लेकिन यूक्रेन के सैनिकों ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए दोबार अपने शहर पर कब्जा कर लिया है. यूक्रेन के गवर्नर ने ये दावा किया है कि उनके सैनिकों ने रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया है और दोबारा अपने शहर पर कब्ज़ा कर लिया है. क्या है पूरा मामला? देखिये.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











