
Russia-Ukraine War: युद्ध को भड़का सकता है बाइडेन का कीव जाना? जानें कैसे
AajTak
Russia-Ukraine War: सारी दुनिया भर के जानकार बाइडेन के यूक्रेन जाने से डरे हुए हैं, उन्हें लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का ये दौरा विश्व युद्ध को भड़का सकता है. नाटो देशों में आजकल यूक्रेन जाने की होड़ लगी हुई है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बाल्टिक देशों के चार राष्ट्राध्यक्ष कीव के उपनगर बोरोदियांका की तबाही का जायजा लेने के लिए निकले थे. इस तस्वीर के जरिए पोलैंड, लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया के नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एकजुटता दिखाई. जिसके बाद अब बाइडेन भी कीव जाने को तैयार हैं. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












