Russia-Ukraine War: मारियुपोल बर्बाद, अब डोनबास की बारी! यूक्रेन में आगे क्या है पुतिन का प्लान?
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध के पहले दिन से ही रूस का एजेंडा क्लियर है. उसे यूक्रेन को अपनी शर्तों पर झुकाना है. रूस, यूक्रेन में एक ऐसी सरकार लाना चाहता है जिसका झुकाव पश्चिमी देशों की ओर ना हो. रूस ये भी चाहता है कि यूक्रेन नाटो देशों से दूरी बनाते हुए तटस्थ देश की भूमिका में रहे. इन्हीं शर्तों को मनवाने के लिए वो 24 फरवरी से लगातार बमबारी कर रहा है. शुरू के कुछ हफ्तों में वो कीव तक पहुंच गया था लेकिन धीरे-धीरे ये युद्ध समाप्ति की ओर जाता दिख रहा है. हलांकि इस दौरान यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ लेकिन उसकी सेना ने रूस के लिए कीव जीतना मुश्किल बनाए रखा है. इस दौरान अब ये भी माना जा रहा है कि मारियुपोल बर्बाद होने के बाद अब डोनबास्क की बारी है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











