
Russia Ukraine War: बेलारूस बॉर्डर पर सजी वार्ता टेबल, क्या रूस-यूक्रेन की बातचीत होगी सफल?
AajTak
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज पांचवा दिन है. बैलारूस में दोनों देश बातचीत की मेज पर आमने-सामने आने वाले हैं. बेलारूस बॉर्डर पर वार्ता टेबल सज चुका है. रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं. यूक्रेन के दल में रक्षा मंत्री रेजनीकोव और राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार भी शामिल हैं. यूक्रेन के दल में कुल 6 लोग हैं. बातचीत से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जेलेंस्की ने हुंकार भरी और रूसी सैनिकों से कहा कि अपनी जान बचाएं और रूस चले जाएं. इतना ही नहीं रूस के साथ बातचीत से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस तुरंत सीजफायर करे. देखिए ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











