
Russia Ukraine War: बूचा के बाद अब मारियुपोल में रूसी सेना ने किया नरसंहार, 5000 लोगों को मार डाला!
AajTak
बूचा में नागरिकों के शवों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यूक्रेन रूस को लगातार युद्ध अपराधी बता रहा है. वहीं बूचा में नरसंहार के बाद अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने रूस को मानवाधिकार परिषद से हटाने के लिए UNGA में आज विशेष बैठक भी बुलाई है.
यूक्रेन के चार शहरों में रूस ने भारी तबाही मचा रखी है. यूक्रेन का आरोप है कि युद्ध के सारे कायदों को ताक पर रखते हुए रूसी सेना ने आम इंसानों का भी कत्लेआम किया है. पूरी दुनिया ने बूचा में हुए नरसंहार की तस्वीरें और वीडियो देखे लेकिन बूचा के अलावा मारियुपोल, मकारीव और होस्तोमेल में भी रूस ने खूनी खेल खेला. बूचा में अब तक 400 से ज्यादा लोगों के शव मिल चुके हैं. वहीं मकारीव में 20 लोगों शव मिले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना ने सबसे ज्यादा नरसंहार पूर्वी शहर मारियूपोल में किया. वहां करीब 5000 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है. यहां भी कई सामूहिक कब्रगाह मिली हैं.
होस्टोमेल में 400 लोग लापता, 11 शव मिले
होस्टोमेल को जीतने की सनक में रूसी सेना ने यहां भी हमला का दिया है. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बर्बता की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैराज के 11 कर्मचारियों को मौत के घाट उतार दिया. होस्तोमेल शहर कीव से करीब 55 किलोमीटर दूर है. यहां भी रूसी सेना का करीब 1 महीने तक कब्जा रहा. रूस के कब्जे से आजाद होने के बाद पता चला कि यहां के करीब 400 लोग लापता हैं. लापता लोगों में 11 की लाश बुधवार को मिली.
बूचा में 90% शवों पर मिले गोलियों के जख्म
बूचा के मेयर अनातोली फेडोरुक ने बताया कि यहां मारे गए 90% लोगों के शरीर में गोलियां के जख्म मिले हैं. उन्होंने बताया कि यहां हर दिन मृतकों की संख्या बढ़ रही है. शहर में तीन सामूहिक कब्रें मिली हैं. बूचा के अलावा मारियुपोल, मकारीव और होस्तोमेल में भी रूस ने खूनी खेल खेला. बूचा में अब तक 400 से ज्यादा लोगों के शव मिल चुके हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











