
Russia-Ukraine War: पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्स को किया हाई अलर्ट, जेलेंस्की अब रूस से बातचीत को तैयार... पल-पल बदल रहे हालात
AajTak
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच हालात पल-पल बदल रहे हैं. रूस ने परमाणु डेटरेंट फोर्स को अलर्ट कर दिया है, वहीं दोनों देशों के प्रतिनिधि बातचीत की टेबल पर भी आते नजर आ रहे हैं.
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच हालात पल-पल बदल रहे हैं. रूस ने परमाणु डेटरेंट फोर्स को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दे दिए हैं. बुधवार को परमाणु निगरानी एजेंसी बैठक करेगी, जिसमें 35 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के इस कदम को अस्वीकार्य बताया है. अमेरिका ने कहा है कि वो यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई को रोकने के प्रयास जारी रखेगा. इन सबके बीच यूक्रेन और रूस बातचीत की टेबल पर भी आ गए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











