
Russia-Ukraine War: पुतिन को धोखा दे रही उनकी ही रूसी फौज? अमेरिका ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
जंग 37वें दिन में है लेकिन कीव से रूसी फौज की दूरी बढ़ती जा रही है. अब खबर तो यहां तक उड़ रही है कि अपने ही कमांडरों और सलाहकारों ने पुतिन को भरमा दिया था. रूसी कमांडरों ने पुतिन को यूक्रेन की स्थिति की सही जानकारी नहीं दी थी. यूक्रेन में पुतिन के फंसने को लेकर अमेरिका ने एक बड़ा खुलासा किया है. अमेरिका के मुताबिक रूस की सेना और सलाहकार पुतिन को अंधेरे में रख रही है और उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं दे रही. खबर ये भी है कि पुतिन ने अपने कई सलाहकारों को निकाल दिया है, कई सलाहकारों को पुतिन ने नजरबंद भी कर दिया है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











