
Russia Ukraine War: पुतिन के सांसद का दावा- Ukraine छोड़कर भाग गए जेलेंस्की, पुराना वीडियो दिखा रहे
AajTak
Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूसी सेना के हमले जारी हैं. इसी बीच पुतिन की पार्टी के सांसद अभय सिंह ने आजतक से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें अगर यूक्रेन के लोगों की चिंता नहीं होती तो युद्ध एक दिन में ही खत्म हो जाता. साथ ही कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की देश छोड़कर भाग चुके हैं. जो भी वीडियो सामने आ रहे हैं, वे सभी पुराने हैं.
Russia Ukraine War: यूक्रेन की जमीन रूसी सैना की ओर से की जा रही बमबारी, गोलीबारी और रॉकेट के हमलों से थर्रा गई है. जंग के दिन यूक्रेन औऱ रूस बातचीत की टेबल पर आ गए हैं. लेकिन फिलहाल किसी तरह की सुलह ही किरण नजर नहीं आ रही है. इसी बीच पुतिन की पार्टी के नेता ने Aajtak.in से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि हमारी सेना यूक्रेन के नागरिकों का ध्यान रख रही है, इसलिए अभी तक युद्ध चल रहा है. नहीं तो युद्ध तो एक दिन में ही खत्म हो जाता.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











