
Russia-Ukraine War: पुतिन की फौज पर यूक्रेन का पलटवार! कब खत्म होगी ये जंग?
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है. स्थिति अभी भी जमीन पर तनावपूर्ण बनी हुई है. बातचीत जरूर शुरू हुई है, लेकिन स्थायी समाधान निकलता नहीं दिख रहा है. यूक्रेन की तरफ से जमीन पर लगातार रूस को कड़ी टक्कर दी जा रही है. इसी का नतीजा है कि इरपिन इलाके पर एक बार फिर यूक्रेन ने अपना कब्जा जमा लिया है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अब यूक्रेन की सेना भी बढ़त बनाती नजर आ रही है. यूक्रेन की सेना ने रविवार को रूस की एयरफोर्स के 8 ठिकाने तबाह करने का दावा किया है. यूक्रेन की आर्मी का दावा है कि उन्होंने पिछले 24 घंटे में रूस की 4 मिसाइल, 2 एसयू-34 लड़ाकू-बमवर्षक प्लेन, एक हेलीकॉप्टर और एक ड्रोन (UAV) नष्ट किया है. आखिर कब तक लड़ेंगे पुतिन और कब खत्म होगी ये जंग? देखें ये एपिसोड.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










