
Russia-Ukraine War: पहले खारकीव-कीव... अब निशाने पर लवीव! देखें वीडियो
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेनी शहरों पर रूस का शिकंजा कसता जा रहा है. इस बीच रूस पर एक बार फिर से बहुत घातक हथियार इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. ब्रिटेन का कहना है कि रूस ने यूक्रेन में थर्मोबेरिक बम यानि वैक्यूम बम चलाया है. तीन हफ्ते बाद भी यूक्रेन में छिड़ी जंग उसी रफ्तार में जारी है. आज जंग का 24वां दिन है और पहले से खंडहर हो चुकी यूक्रेनी शहरों पर रूसी गोलाबारी अब भी जस की तस जारी है लेकिन अभी तक ये अनुमान लगा पाना मुश्किल है कि इस युद्ध का अंजाम क्या होगा. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












