
Russia-Ukraine War: परमाणु हमला हुआ तो भी नहीं होगा बाल भी बांका! देखें कैसा है पुतिन का 'डूम्सडे प्लेन'
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग को अब 55 दिन हो गए हैं. अब एटमी हमले का शोर तेज हो गया है. दुनिया आज सबसे बड़े खतरे के मुहाने पर है. यूक्रेन पर एटमी हमला हो सकता है, ये हम नहीं खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति कह रहे हैं. इसकी बड़ी वजह है कि पुतिन लगातार अपना रुख कड़ा करते जा रहे हैं, पश्चिमी देशों को लताड़ रहे हैं. ताजा खबर है कि पुतिन ने कहा है कि रूस को बैन करके दबाव डालने की कोशिश बुरी तरह से फेल साबित हुई है. पुतिन लगातार परमाणु हमले करने की भी धमकी दे रहे हैं. क्या है पुतिन का 'डूम्सडे प्लेन' से जुड़ा नया प्लान? देखिये पूरी खबर इस वीडियो में.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











