
Russia-Ukraine War: नाटो ने दिया यूक्रेन का साथ तो निपट पाएगा रूस? देखें दोनों में कौन ज्यादा ताकतवर
AajTak
Russia-Ukraine: जानकार कहते हैं कि यूक्रेन तो बस एक बहाना है जो टकराव है वो तो असल में रूस और अमेरिका के बीच में है. ये वही रूस और अमेरिका है जो पहले और दुसरे विश्वयुद्ध में एक ही तरफ से एक साथ लड़े और अब जब तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका है तो एक दुसरे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं. दोनों ही देशों में से कोई न तो झुकने को राजी है और न ही कोई पीछे हटने को तैयार है. इस वीडियो में देखें कि अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है या NATO देश इस युद्ध में यूक्रेन का साथ देते हैं तो क्या निपट जाएगा रूस?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











