
Russia-Ukraine War: नहीं मिल रहा खाना, कॉफी के सहारे कटा दिन, कीव से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है. वहीं यूक्रेन रूस के साथ शांति वार्ता के लिए राजी हो गया है. दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो गई है.
यूक्रेन और रूस के बीच पांचवें दिन भी जंग जारी है. युद्ध का हालात जानने कीव पहुंचे आजतक के संवाददाता राजेश पवार ने बताया कि कीव में कोई होटल नहीं खुला है. हमारे ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई. हमने एक सुरक्षित जगह पर शरण लिया है. उन्होंने बताया कि खाने के लिए कुछ नहीं मिल पाया. कॉफी के सहारे पूरा दिन कटना पड़ा लेकिन इन सब चुनौतियों के बीच एक सबसे अच्छी बात यह रही कि कल रात कीव में किसी धमाके के आवाज नहीं सुनाई दी. कहीं बहुत दूर (करीब 6-7 किमी) आवाज सुनाई दी थी. फिलहाल कीव में हम लोगों की रात पहली बार अच्छी गुजरी. रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत शुरू होने से पहले रूसी सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी पुष्टि खुद यूक्रेनी सेना ने की है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












