
Russia-Ukraine War: ध्वस्त टैंक, मलबे के ढेर, खंडहर मकान... यूक्रेन में तबाही की देखें वीभत्स तस्वीरें
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच बुधवार को 14वें दिन भी युद्ध जारी है. अलग-अलग शहरों में जबरदस्त जंग हो रही है. यूक्रेन की सेना रूसी हमले का मुकाबला कर रही है. लेकिन कीव में चार दिन से शांति बनी हुई है. हालांकि राजधानी लगातार एयर रेड सायरन से गूंज रही है और ये ऐलान भी कर दिया गया है कि अपने नजदीकी बम शेल्टर का ध्यान रखें और सतर्कता बरतें. वहीं, इलाके में सैनिकों की तादाद बढ़ा दी गई है. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











