
Russia-Ukraine War: दोनेत्स्क में यूक्रेन ने रूसी फौज के बेस कैंप पर किया हमला, देखें
AajTak
आज जंग का 42वां दिन है. रूस यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रहा है तो यूक्रेन ने भी रूसी कब्जे वाले दोनेत्स्क में बड़ा पलटवार किया है. रूसी फौज के बेस पर यूक्रेन ने मिसाइल दागे. जहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद दोनेत्स्क के वोल्नोवाखा में जबरदस्त तबाही हुई है. डोनेत्स्क रूस के कब्जे में है. वहां यूक्रेन ने पलटवार करते हुए मिसाइल दागे तो रूसी सेना में खलबली मच गई. ये सबकुछ आजतक संवाददाता गीता मोहन की रिपोर्टिंग के दौरान हुआ. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











