
Russia-Ukraine War: देश को बचाते हुए 33 वर्षीय यूक्रेनियन एक्टर Pasha Lee की मौत, Irpin की बमबारी में गई जान
AajTak
पाशा रूस के साथ जंग में अपने देश यूक्रेन को बचा रहे थे. वे फ्रंटलाइन में खड़े होकर सेना के निर्देशों का पालन कर रहे थे. इसी दौरान 6 मार्च को इरपिन में बमबारी के बीच पाशा की मौत हो गई.
रूस और यूक्रेन (Russi Ukraine war) की जंग ने हजारों जिंदगियां तबाह कर दी है. इस युद्ध ने यूक्रेन की आवाम पर गंभीर असर किया है. अब तक कई मासूम लोग मारे जा चुके हैं. यूक्रेनियन एक्टर पाशा ली (Pasha Lee) भी अपने देश को बचाते हुए जान गंवा बैठे. रविवार को ओडेसा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Odessa International Film Festival) में पाशा की मौत की जानकारी दी गई.
रूस और यूक्रेन की जंग शुरू होने पर एक्टर पाशा ने अपने एक्टिंग करियर से किनारा कर लिया था. वे यूक्रेन की टेरिटोरियल डिफेंस यूनिट में शामिल हो गए थे. 33 वर्षीय पाशा रूस के साथ जंग में अपने देश यूक्रेन को बचा रहे थे. वे फ्रंटलाइन में खड़े होकर सेना के निर्देशों का पालन कर रहे थे. इसी दौरान 6 मार्च को इरपिन में बमबारी के बीच पाशा की मौत हो गई.
Ukraine Russia War: जिस देश पर है पुतिन की नजर, उस देश से हैं इन मशहूर स्टार्स का कनेक्शन
इन फिल्मों में किया काम
पाशा ली यूक्रेन के जाने-माने एक्टर थे. उन्होंने एक्टिंग, डबिंग, सिंगिग और कंपोजिंग में नाम कमाया था. वे 'Koleso' थिएटर का हिस्सा रह चुके हैं, साथ ही कई फिल्मों और कमर्शियल्स में नजर आ चुके हैं. उन्होंने 'Shtolnya', 'Shadows of Unforgotten Ancestors', 'Zvychayna Sprava', 'The Fight Rules', 'Meeting of classmates' समेत अन्य फिल्मों में काम किया है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










