
Russia-Ukraine War: दुश्मन से लोहा लेने का हौसला बढ़ाती हैं ये तस्वीरें! देखें
AajTak
Russia-Ukraine War: युद्ध के बर्बादियों और लहूलुहान शहरों से कुछ ऐसी तसवीरें भी आती हैं जो दुश्मन से लोहा लेने का हौसला बढ़ाती हैं. यूक्रेन में रूस की गोलाबारी जारी है. रूस ने पूरे देश को खंडहर में बदल दिया है. फिर भी यहां के लोगों का हौसला देखते बनता है. यूक्रेन के लोग लगातार युद्ध से जुड़ी तैयारियों में लगे हुए हैं और बन्दूक से लेकर हर चीज का प्रशिक्षण ले रहे हैं. इस वीडियो में देखें कि कैसे यूक्रेनियों में हौसले की कमी नजर नहीं आ रही है. और वो लगातार रूस का सामना करने को पूरी तरिके से तैयार हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











