
Russia Ukraine War: तो क्या नहीं मानेंगे पुतिन? जेलेंस्की ने कहा- रूस से बातचीत बेहद मुश्किल
AajTak
Russia Ukraine War: रूस के हमले थम नहीं रहे है. रूसी सेना लगातार कीव को टारगेट कर रही है. वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस का रवैया बेहद कठिन और टकराव पैदा करने वाला है, लेकिन हम अंत तक लड़ेंगे.
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग करीब एक महीने से जारी है. इस दौरान यूक्रेन ने भारी तबाही का सामना किया है. यूक्रेन के शहर के शहर तबाह हो गए. कई लोगों की जान चली गई. हजारों लोग बेघर हो गए. कई बार दोनों देश बातचीत की टेबल तक भी आए, लेकिन मसले का हल नहीं हुआ. हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत का प्रस्ताव रखा था. लेकिन इसका कोई सकारात्मक जवाब न मिलने के बाद जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ बातचीत बेहद मुश्किल है.
कीव में जेलेंस्की ने कहा कि हम इस युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस से शांति का आग्रह करते हैं. यूक्रेनी प्रतिनिधि वार्ता पर काम कर रहे हैं. लेकिन बहुत मुश्किल नजर आ रही है. क्योंकि रूस कभी-कभी टकराव पैदा करने वाली बात करता है. लेकिन हम हार माने बिना आगे बढ़ रहे हैं.
ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस सप्ताह तीन महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन होंगे. इसमें जी-7, NATO और यूरोपीय संघ शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि रूस पर और कड़ी पाबंदियां लगाई जाएंगी, हमें राहत दी जाएगी. साथ ही कहा कि हम संभव हो सकेगा, अंत तक लड़ाई जारी रखेंगे.
जेलेंस्की बोले कि मारियुपोल में लोग अमानवीय परिस्थितियों में रह रहे हैं. वहां पूर्ण नाकाबंदी है. 100,000 लोग फंसे हुए हैं. भोजन, पानी और दवा नहीं है. लगातार गोलाबारी हो रही है. बमबारी जारी है. लेकिन अभी भी विरोधाभासी बात कर रहा है.
उन्होंने कहा कि बीते एक सप्ताह से अधिक समय से हम मारियुपोल में लोगों के लिए स्थिर ह्यूमन कॉरिडोर को व्यवस्थित करने का प्रयास कर रहे हैं. हमारे सभी प्रयास रूसी सेना और रूस के समर्थकों ने कमजोर कर दिए हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








