
Russia-Ukraine War: जैवलिन से क्यों खौफ खा रहा रूस? देखिए कितना खतरनाक है यूक्रेन का हथियार
AajTak
युद्ध को 42 दिन हो गए, लेकिन रूसी सेना अब तक यूक्रेन जैसे कमजोर देश पर कब्जा नहीं कर सकी. इसकी एक बड़ी वजह है जैवलिन मिसाइल, जिसने पूरे युद्ध को नया मोड दे दिया. इस मिसाइल के हमलों ने रूसी सेना में हाहाकार मचा रखा है. जैवलिन से पुतिन की टेंशन बढ़ी तो अमेरिका ने यूक्रेन में जैवलिन की सप्लाई बढ़ाने का फैसला किया है. व्हाइट हाउस के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को 100 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद देने का आदेश जारी कर दिया है. ये 100 मिलयन डॉलर रकम के तौर पर नहीं जैवलिन मिसाइलों की शक्ल में यूक्रेनी सैनिकों मिलने वाले है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












