
Russia Ukraine War: जेलेंस्की-UN चीफ की मीटिंग के घंटेभर बाद ही कीव पर रूस ने दागी मिसाइल, गुटेरेस बोले- हैरान हूं
AajTak
Russia Ukraine War: हमले के वक्त एंटोनियो गुटेरेस कीव से कुछ दूरी पर स्थित छोटे शहरों में जंग से हुए नुकसान का सर्वे कर रहे थे. हमले के बाद UN चीफ ने कहा कि कीव के रिहायशी इलाके में रूसी मिसाइल हमले से वे हैरान हैं.
रूस और यूक्रेन की जंग में शांति वार्ता की कोशिश कर रहे संयुक्त राष्ट्र (united nations) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस उस समय हैरान रह गए, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से उनकी मुलाकात के 1 घंटे बाद ही यूक्रेन की राजधानी कीव में 2 मिसाइल अटैक हो गए.
रिहायशी इलाके की एक 25 मंजिला बिल्डिंग पर हुए मिसाइल अटैक में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
हमले में इमारत के दो फ्लोर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. हमले के बाद दो इमारतों में आग लग गई. हालांकि, गुटेरेस और UN की टीम पूरी तरह से सुरक्षित है. यूक्रेन ने हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है.
हमला तब हुए जब गुटेरेस कीव से कुछ दूरी पर स्थित छोटे शहरों में जंग से हुए नुकसान का सर्वे कर रहे थे. हमले के बाद बीबीसी से बात करते हुए UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कीव के रिहायशी इलाके में रूसी मिसाइल हमले से वे हैरान हैं.
सर्वे के दौरान गुटेरेस ने बूचा जैसे शहरों में किए गए नरसंहार की निंदा की. बता दें कि बूचा से रूस के पीछे हटने के बाद लोगों की सामूहिक हत्याओं के सबूत मिले थे. सर्वे के दौरान गुटेरेस ने कहा कि जंग की कीमत किसी भी देश के आम नागरिकों को ही चुकानी पड़ती है.
यूक्रेन ने कई हमले हवा में ही रोके

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











