
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की बोले- रूस से जंग में रणनीतिक मोड़ पर पहुंचा यूक्रेन, जीत की ओर बढ़ रहे हम
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ जंग में यूक्रेन एक रणनीतिक टर्निंग प्वाइंट पर पहुंच चुका है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह बताना अभी असंभव है कि रूस को कितने समय में पूरी तरह हरा पाएंगे, लेकिन हम यह दावा कर सकते है कि यूक्रेनी यह करके दिखाएंगे.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) का कहना है कि यूक्रेन अब रूस के साथ जंग में एक अहम रणनीतिक मोड़ पर पहुंच चुका है. शुक्रवार शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए जेलेंस्की बोले कि हम अपने लक्ष्य, अपनी जीत की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि, यह भविष्यवाणी करना असंभव है कि यूक्रेन कब जीतेगा.
जेलेंस्की ने आगे कहा कि हमलावर रूस से लड़ने के लिए हमें समय, धैर्य, बुद्धिमानी, ऊर्जा की जरूरत है और हमें अपनी क्षमता के अनुसार अपना काम करने की आवश्यकता है.
राष्ट्र को संबोधित करते जेलेंस्की ने अपने नागरिकों का भी हौसला बढ़ाया और कहा, 'यूक्रेनी लोग हमेशा अपनी भूमि की रक्षा करने के लिए जान की बाजी लगा देंगे. कब्जा करने वाले को इस जमीन का एक भी टुकड़ा नहीं देंगे और न ही अपनी आजादी का एक भी प्रतिशत.'
रूस के जारी हमलों को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि रूस को हर दिन इस भयानक युद्ध के लिए खामियाजा भुगतना पड़ेगा. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि मानवीय तबाही (Humanitarian catastrophe) दो शब्द हैं जो पूरी तरह से अन्य दो शब्दों यानी रूसी संघ के पर्याय बन गए हैं.
उधर, रूसी हमले के बाद लुत्स्क (Lutsk) हवाई क्षेत्र के मलबे के नीचे दो और यूक्रेनी सैनिक मृत पाए गए. उत्तर पश्चिमी यूक्रेन में एक क्षेत्रीय राजधानी लुत्स्क के मेयर, इहोर पोलिशचुक के अनुसार, कुल चार यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं और छह अन्य घायल हो गए.
वहीं, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चोरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में एक आपदा तैयार करने का आदेश दिया है और दावा किया है कि यूक्रेन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने की तैयारी है. यूक्रेन का चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया, यह प्लांट अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी प्रणालियों से डिस्कनेक्ट हो गया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











