
Russia Ukraine War: 'जीत जाएंगे हम तू अगर संग है...', जंग के बीच प्रेम दुनिया बचाने में जुटा है!
AajTak
पूरी दुनिया अभी कोरोना के खौफनाक दौर से अभी उबर नहीं सकी थी इसी बीच महासंकट ने दरवाजे पर दस्तक दे दी है. यूं मानो जिस अगले विश्व युद्ध की बात दशकों से चल रही थी, अब वो सामने है. लेकिन इस जंग के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जिन्होंने 'मुहब्बत ज़िंदाबाद' के नारे को बुलंद किया है.
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच दुनिया भर की नजरें पुतिन के अगले कदम और जेलेंस्की के हिम्मत से जंग में डटे रहने पर हैं. युद्ध है तो युद्ध से आने वाली तस्वीरें भी भयावह हैं, लेकिन इन्हीं तस्वीरों के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं जो हिम्मत दे रही हैं, मुहब्बत ज़िंदाबाद कह रही हैं. दिन भर लिखी जा रही जंग की कहानियों और जंग से तबाह हुए इलाके की ख़बरों के बीच एक तस्वीर प्रेमियों की भी है जो इस युद्ध के माहौल में एक दूसरे का साथ कसकर थाम ले रहे हैं. जंग के बीच एक यूक्रेनी नवविवाहित जोड़े की तस्वीर देखने की मिली जिसमें दोनों ने अपने शहर की रक्षा के लिए कपड़े पहने हुए हैं. और कीव में अपने मैरिज सर्टिफिकेट के साथ पोज़ दे रहे हैं. यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं है जो युद्ध के बीच प्यार की कहानी लिख रही है. ऐसी तमाम तस्वीर हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











