
Russia-Ukraine war: 'जिन मुल्कों में इनके कदम पड़े वहां सपने पनप नहीं पाए', रूस पर बरसे राष्ट्रपति जेलेंस्की
AajTak
Russia-Ukraine war Latest News: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 17 दिन से जारी है. मिसाइलें, गोलाबारी और सैनिकों के हमले के बाद यूक्रेन में चारों तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. लोग अपने घरों को छोड़कर जानें के लिए मजबूर हैं.
रूस-यूक्रेन जंग का आज 18वां दिन है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) रूस के आगे घुटने नहीं टेक रहे हैं. वे तकरीबन रोजाना नए जोश के साथ अपने सैनिकों का मनोबल बढ़ाते हैं. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी आक्रमणकारी हम पर जीत दर्ज नहीं कर सकते हैं.
राष्ट्र को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूसी आक्रमणकारी हम पर विजय प्राप्त नहीं कर सकते हैं. उनके पास इतनी ताकत नहीं है. उनके पास ऐसा जज्बा नहीं है, उन्हें सिर्फ हिंसा पर यकीन है. उन्हें सिर्फ आतंक पर भरोसा है. वे हथियारों के दम पर दंभ भरते हैं. हां, ये हथियार उनके पास बड़ी मात्रा में है.
अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि आक्रमणकारियों के पास सामान्य जीवन देने के लिए कोई भी आधार नहीं है, ताकि लोग सपने देख सकें और सामान्य जिंदगी जी सकें. हकीकत यह है कि वे जीवन को सामान्य बनाने में अक्षम हैं, नकारे हैं, जहां भी पराये मुल्कों पर रूस के कदम पड़े हैं वहां सपने असंभव हो गए हैं. वहां सपने पनप नहीं सकते.
पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं जेलेंस्की
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इजराइल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन केवल तभी जब युद्ध विराम हो. जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ़्ताली बेनेट से कहा कि वह यरुशलम में पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं.
बेनेट ने पुतिन के साथ बैठक के लिए मास्को का दौरा किया. जेलेंस्की ने फ्रांस और जर्मनी के नेताओं के साथ बार-बार बात की क्योंकि उन्होंने इन नेताओं से युद्ध को समाप्त करने में मदद करने की मांग की थी. जेलेंस्की ने कहा कि बेनेट ने उन्हें पुतिन के साथ अपनी बातचीत के बारे में सूचित किया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








