
Russia-Ukraine War: जंग के 19वें दिन यूक्रेन में क्या हैं हालात? देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
जंग को आज 19 दिन हो चुके हैं. रूस की फौज लगातार वार कर रही है, यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है. लेकिन ये तभी मुमकिन हो पाएगा, जब वो कीव तक पहुंच जाए. स्कूल, अस्पताल सबकुछ उस बर्बादी की जद में है, जहां बम गिर रहे हैं. विनाशकारी हथियारों ने ऐसा कहर बरपाया है कि खूबसूरत यूक्रेन के शहर पहचान नहीं आ रहे. कीव की किलेबंदी में रूसी फौज ने जी जान लगा दिया है. लेकिन उन्हें अब तक कामयाबी नहीं मिली है. यूक्रेन के हित में जेलेंस्की ने कई बार रूस से युद्ध रोकने और बातचीत करने की अपील की है. लेकिन अब तक कोई सुलह का रास्ता नजर नहीं आ रहा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











