
Russia Ukraine War: जंग के बीच इस्तांबुल में बातचीत की मेज पर आए रूस-यूक्रेन, क्या अब थमेगा युद्ध?
AajTak
Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधि आज युद्ध के 34वें दिन तुर्की में वार्ता के लिए मिले हैं. हालांकि अभी तक वार्ता का कोई हल नहीं निकला है. वहीं यूक्रेन का कहना है कि हम सीजफायर पर फोकस करेंगे.
Russia Ukraine War: रूस औऱ यूक्रेन की जंग का आज 34वां दिन है. लेकिन लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है. युद्धविराम के लिए दोनों देश कई बार बातचीत की मेज पर आ चुके हैं. लेकिन मसले का हल नहीं हो रहा है. इसी क्रम में आज (मंगलवार) एक बार फिर से रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि तुर्की के इस्तांबुल में वार्ता के लिए मिले. लेकिन युद्ध विराम थमेगा या नहीं, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक (mykhailo podolik) ने एक तस्वीर शेयर की. इसमें दिख रहा है कि रूस के व्लादिमीर मेडिंस्की के साथ यूक्रेनी प्रतिनिधि डेविड अरखामिया बैठे हुए हैं. उन्होंने कहा कि रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल विवादास्पद मुद्दों पर पर चर्चा कर रहे हैं.
युद्धविराम पर रहेगा फोकस
थोड़ी देर पहले दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू हुई है. इसके बाद सभी वार्ताकारों के बीच बैठक होगी. इस बार उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों देश किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं. हालांकि बीते दौर की बैठकों में कोई भी समाधान नहीं निकल सका है. वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि इस वार्ता में आमजन को राहत पहुंचाने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी. लेकिन हमारा सबसे ज्यादा जोर युद्धविराम पर रहेगा.
मारियुपोल में हालात बदतर
यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियुपोल में रूसी सेना द्वारा घेराबंदी किए जाने के बाद से अब तक लगभग 5,000 लोग मारे गए हैं. शहर के मेयर के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा कि मारियुपोल में करीब 90% इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और लगभग 40% नष्ट हो गई हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











