
Russia Ukraine War: चौथे दिन भी रूस नहीं जीत पाया कीव पर कब्जे की लड़ाई, वॉर रूम से देखें खबरदार
AajTak
Russia Ukraine War: पुतिन ने परमाणु रोधक यूनिट को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश डिफेंस मिनिस्टर के साथ एक मीटिंग में दिया जिसका टीवी पर लाइव प्रसारण हो रहा था. पुतिन ने जब आदेश दिया तो डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई ने सिर हिलाकर हामी भरी. रूस के लिए कीव पर कब्जे की जंग, उसकी प्लानिंग से कहीं ज्यादा लंबी खिंचती जा रही है. यूक्रेन के खिलाफ चल रही लड़ाई चौथे दिन तक खिंच गई है. रूस लगातार कीव पर हवाई हमले कर रहा है, उसने यूक्रेन की राजधानी को कई तरफ से घेरा हुआ है. लेकिन यूक्रेन के सैनिकों की जवाबी कार्रवाई की वजह से रूस की सेना कीव में दाखिल नहीं हो पाई है. देखिए खबरदार का ये एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











