
Russia-Ukraine War: घिरता जा रहा कीव, पुतिन की सेना से कब तक बचाव कर पाएगा यूक्रेन?
AajTak
रूस और यूक्रेन की जंग का आज 24 वां दिन है. पूर्व और दक्षिण दिशा पर हमलों के बाद अब रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से के शहरों पर भी भीषण हमला किया है. लवीव एयरपोर्ट को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई. कीव से लेकर खारकीव और मारियूपोल तक हर शहर पर रूस शिकंजा कसता जा रहा है. सवाल ये है कि यूक्रेन कब तक अपना बचाव कर पाएगा. यूक्रेन जूझ रहा है लेकिन उसके लिए अपने शहरों को बचाना चुनौती बन गया है. बीच-बीच में यूक्रेनी फौज पलटवार कर रही है लेकिन रूस को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ये नाकाफी है. देखिए ये एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











