
Russia-Ukraine War: 'घर जाओ, घर जाओ...,' हवाई फायरिंग के बीच भी रूसी फौज का विरोध कर रहे यूक्रेनी
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध किसी भी वक्त विश्व युद्ध में बदल सकता है. ये खतरा पोलैंड के करीब रूस के मिसाइल हमले से पैदा हुआ है. पौलैंड नाटो देश है और जेलेंस्की ने आगाह किया है कि अगर यूक्रेन पर नो-फ्लाई जोन लागू नहीं हुआ तो अगला हमला किसी नाटो देश पर होगा. इस बीच यूक्रेन में रूस के कब्जे का विरोध तेज हो गया है. चीख-चीख कर यूक्रेन के खेरसन के लोग रूसी फौज को वापस जाने के लिए कह रहे हैं और इनकी आवाज़ को दबाने के लिए बख्तबंद गाड़ियों में सवार रूसी सैनिक हवा में गोलियां चला रहे हैं. मगर अपने देश के झंडे को ओढ़े यूक्रेनी डरते नहीं हैं और लगातार आवाज़ उठाते रहे. देखिए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











